फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: 'ट्रेडिंग बाजार बड़े खिलाड़ियों के खेल का मैदान', जेन स्ट्रीट मामले को लेकर राहुल गांधी का तंज

Tue, 08 Jul 2025 02:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि शेयर बाजार का एफएंडओ सेगमेंट अब बड़े खिलाड़ियों के लिए खेल का मैदान बन गया है, जिससे छोटे निवेशक नुकसान उठा रहे हैं। सेबी द्वारा जेन स्ट्रीट पर कार्रवाई के बावजूद भी राहुल गांधी सवाल उठा रहे हैं कि यह कदम इतनी देर से क्यों उठाया गया। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को जेन स्ट्रीट मामले को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) ट्रेडिंग बाजार अब बड़े खिलाड़ियों के खेल का मैदान बन गया है। खुदरा निवेशक इसका सबसे ज्यादा खामियाजा भुगत रहे हैं। 

विज्ञापन


राहुल गांधी की यह टिप्पणी तब आई है, जब भारतीय शेयर बाजार नियामक सेबी ने जेन स्ट्रीट नाम की विदेशी कंपनी को शेयर बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। सेबी का आरोप है कि कंपनी ने कथित तौर पर गलत तरीके से ट्रेडिंग कर के हजारों करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। 

ये भी पढ़ें: Assam: हिमंत और गौरव गोगई में जुबानी जंग; कार्बी नेता तुलीराम रोंगहांग के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप बने मुद्दा
विज्ञापन


छोटे निवेशकों की जेबें हो रहीं खाली
राहुल गांधी ने इस संबध में एक्स पर पोस्ट किया। गांधी ने कहा कि उन्होंने 2024 में साफ कहा था कि 'एफएंडओ मार्केट बड़े खिलाड़ियों के खेल का मैदान बन गया है, और छोटे निवेशकों की जेबें लगातार खाली हो रही हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, 'अब सेबी ने खुद स्वीकार किया है कि जेन स्ट्रीट ने हजारों करोड़ की हेराफेरी की। सेबी इतने लंबे समय तक चुप क्यों रही? किसके इशारे पर मोदी सरकार आंखें मूंदकर बैठी रही?'

राहुल ने पूछा- और कितने बड़े खिलाड़ी छोटे निवेशकों को लूट रहे हैं
राहुल गांधी ने 24 सितंबर, 2024 की अपनी पुरानी पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा, 'और कितने बड़े खिलाड़ी अभी भी छोटे निवेशकों को लूट रहे हैं?' सेबी द्वारा जेन स्ट्रीट पर गलत रणनीति अपनाकर इंडेक्स ऑप्शंस में 43,000 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा कमाने के आरोपों के बीच, राहुल गांधी ने सोमवार को सेबी के बारे में एक्स पर एक नया पोस्ट साझा किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में गड़बड़ी वाली एफएंडओ ट्रेडिंग में 45 गुना बढ़ोतरी हुई है। पिछले तीन वर्षों में 90 फीसदी छोटे निवेशकों ने औसतन 1.8 लाख करोड़ रुपये गंवाए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: DRDO: भारतीय सेना की ताकत बढ़ाएगा देशी तोप एटीएजीएस, 48 KM तक मार करने की क्षमता; 307 तोपों का दिया गया ऑर्डर

सेबी के पास हेरफेर करने वाली ट्रेडिंग गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की सभी शक्तियां: पांडे
इससे पहले दिन में, सेबी के चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने कहा कि नियामक के पास न्यूयॉर्क मुख्यालय वाली ट्रेडिंग प्रमुख जेन स्ट्रीट ग्रुप से संबंधित मामले में हेरफेर करने वाली ट्रेडिंग गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सभी शक्तियां हैं, जो कि वैश्विक दिग्गज को भारतीय शेयर बाजार से प्रतिबंधित करने के लिए जारी किए गए अंतरिम आदेश से बहुत स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि अधिक विनियमन की बजाय प्रवर्तन और निगरानी की आवश्यकता है, और 'जेन स्ट्रीट मामले में आदेश अपने आप में बोलता है।' 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें