फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का केंद्र पर आरोप, कहा- भाजपा-संघ की सोच के अनुसार दलितों-आदिवासियों नहीं मिलनी चाहिए शिक्षा

Sun, 29 Nov 2020 12:30 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय मदद बंद होने के बाद अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए 60 लाख रुपये की छात्रवृत्ति अटक जाने का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्ट के मद्देनजर सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भारत को लेकर भाजपा तथा आरएसएस की सोच के अनुसार शिक्षा तक आदिवासियों और दलितों की पहुंच नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


गांधी ने रविवार को ट्वीट किया, भारत को लेकर भाजपा/आरएसएस की सोच के अनुसार, आदिवासियों और दलितों की शिक्षा तक पहुंच नहीं होनी चाहिए। पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा, एससी-एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति रोकना लक्ष्य को हासिल करने के लिए गलत तरीके को भी सही साबित करने का उनका तरीका है। 



उन्होंने इसके साथ ही संबंधित मीडिया रिपोर्ट भी संलग्न की, जिसमें कहा गया है कि कक्षा 11वीं और 12वीं के अनुसूचित जाति के 60 लाख से अधिक छात्रों की मदद करने वाली केंद्र सरकार की एक अहम योजना, राज्यों को केंद्र से मिलने वाली वित्तीय मदद 2017 के एक फॉर्मूले के तहत बंद हो जाने के बाद 14 से अधिक राज्यों में लगभग बंद हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें