मीडिया से बातचीत करते राहुल गांधी
- फोटो : ANI
नरेंद्र मोदी सरकार के 3 साल पूरे हो चुके हैं। मोदी सरकार तीन साल पूरे होने पर जोरदार जश्न की तैयारी कर रही है। पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर सवाल दागते हुए पूछा है कि मोदी सरकार किस बात का जश्न मना रही है?
राहुल गांधी कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है कि मोदी सरकार के 3 साल टूटे वादों का पिटारा, काम न करने और लोगों के विश्वास के साथ विश्वासघात के 3 साल हैं।
3 years of broken promises, non performance & betrayal of a
mandate
— Office of RG (@OfficeOfRG) May 16,
2017
इस ट्वीट के बाद राहुल गांधी की ओर से दूसरा ट्वीट भी आया, जिसमें मोदी सरकार के जश्न से संबंधित खबरों की कतरने साझा की गई थी। इसके साथ सरकार से जश्न मनाने की वजह पूछी गई है। ट्वीट में लिखा है कि 'युवा रोजगार पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं और जवानों को सीमा पर शहादत मिल रही है। आखिर सरकार किस बात का जश्न मना रही है?'
Youth are struggling to find jobs, farmers are committing suicide
& soldiers are dying at the border. What exactly is the Govt celebrating? pic.twitter.com/327xm48Wgs