गुजरात में प्रचार कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह जनता से 15 लाख रुपए देने का झूठा वायदा नहीं कर सकते।
आणंद में रैली को संबोधित करते हुए कहा 'मैं ये झूठ नहीं बोलूंगा कि मैं आपके बैंक खातों में 15 लाख डाल दूंगा। लेकिन जब राज्य में हमारी सरकार आएगी तो आपको महसूस होगा कि 22 साल बाद हमारी आवाज को सुना जा रहा है।'
पढ़ें: बाढ़ में फंसे लोगों की मदद कर रहे थे BJP नेता, स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे कांग्रेसी: PM मोदी
राहुल ने कहा 'घोषणापत्र सवाल उठाने के बाद भाजपा ने इसे तैयार करवाया। कांग्रेस के कहने पर अरुण जेटली ने इसे जारी किया। आखिर उन्हें इसकी क्या जरूरत जब वह जानते हैं कि वह यहां 100 साल तक राज करेंगे?'
उन्होंने कहा 'हम गुजरात में कर्नाटक की तर्ज पर कैंटीन शुरू करेंगे जहां बेहद कम कीमत पर खाना दिया जाएगा।'
गुजरात में कांग्रेस की आंधी, हमें जीतने से कोई नहीं रोक सकता
राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस को गुजरात चुनाव में जीतने वाली पार्टी बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात में चुनाव जीतने जा रही है और कोई भी हमें नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि अब आंधी आ रही है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता के लिए क्या करना चाहती है, यह अब तक नहीं बताया है। बीजेपी ने अपना घोषणापत्र अभी तक तैयार नहीं किया है। राहुल ने कहा कि वह चुनाव जीतने से 10 दिनों के भीतर ही किसानों की लोन माफी पर पॉलिसी बनाएंगे।
पढ़ें: वित्त मंत्रालय ने PAN को आधार से लिंक करने की समयसीमा को बढ़ाकर किया 31 मार्च
राहुल ने कहा कि कांग्रेस देश के पीएम की कुर्सी का आदर करती है और कांग्रेस में कोई भी पीएम के लिए गलत शब्द का प्रयोग नहीं कर सकता। लेकिन पीएम मोदी हमारे बारे में कुछ भी कह सकते हैं। हमने इसलिए मणिशंकर अय्यर पर कार्रवाई की।
Congress party is going to win elections in Gujarat & no one can stop it. Aandhi aa rahi hai: Rahul Gandhi in Chotta Udaipur #GujaratElection2017 pic.twitter.com/3O9Thmji52
— ANI (@ANI) December 8, 2017