फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बोले- दोबारा छाया नोटबंदी का आतंक, लाइन में फिर खड़े हैं लोग, क्या यही हैं अच्छे दिन?

Tue, 17 Apr 2018 03:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी, नीरव मोदी को नीरव कहकर बुलाते हैं। मेहुल चौकसी को मेहुल भाई कहकर बुलाते हैं। सरकार ने जनता का पैसा नीरव की जेब में डाल दिया है। नीरव मोदी 30 हजार करोड़ लेकर भाग गये लेकिन पीएम ने एक शब्द नहीं कहा। 
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि नीरव और मेहुल चौकसी से पीएम मोदी के अच्छे संबंध हैं। केवल इन्ही लोगों के अच्छे दिन आये हैं। उन्होंने कहा कि पीएम ने बैंकिंग सिस्टम को बर्बाद कर दिया। किसानों और मजदूरों के बुरे दिन आए हैं। लोग दोबारा लाइन में खड़े हैं, क्या यही अच्छे दिन हैं। 

राहुल ने कहा कि पीएम मोदी संसद में खड़े होने से डरते हैं। हमें अगर 15 मिनट का भाषण मिल जाए तो पीएम मोदी संसद में खड़े नहीं हो पाएंगे। फिर चाहे वो राफेल मामला हो या नीरव मोदी का मामला हो। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर एक कविता शेयर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें