कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने मोदी भक्त कहते हुए तंज कसा है। राहुल ने अपने ट्टवीट में लिखा है कि डियर भक्त, स्मार्ट शहरों के लिए 9 860 करोड़ में से केवल 7% का इस्तेमाल किया गया है। चीन हमें प्रतिस्पर्धा कर रहा है, जबकि आपका स्वामी हमें खाली नारे देता है।
उन्होंने एक वीडियो लिंक को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए कहा कि, ये वीडियो देखें और उन्हें सलाह दें कि भारत के लिए जॉब पैदा करने के लिए उन्हें ध्यान देना चाहिए।
Dear Modi bhakts, Out of 9,860 crores for the Smart Cities only 7% has been used. China is out competing us while your master gives us empty slogans. Please watch this video and advise him to focus on what matters- job creation for India.#BJPEmptyPromiseshttps://t.co/o6C0NzteqX
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 31, 2017
आपको बता दें कि मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना बेहद धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इसे लेकर आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय बेहद चिंतित है। मंत्रालय की ओर से जारी डाटा के मुताबिक स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चुनी गई 60 स्मार्ट सिटी के लिए सरकार ने 9860 करोड़ का फंड जारी किया हैं, लेकिन अब तक सिर्फ सात फीसदी यानी 645 करोड़ रुपये ही खर्च हो पाए हैं।
पढ़ें: अवंतीपुरा में CRPF कैंप पर फिदायीन हमला, 1 जवान शहीद, जैश ने ली जिम्मेदारी
मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि कई शहरों में इस प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार से मंत्रालय चिंतित है। मंत्रालय पिछड़ रहे शहरों से संपर्क करेगा और उनके पीछे रहने का कारण पता लगाकर योजना में तेजी लाएगा। 40 शहरों के लिए 196-196 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
अहमदाबाद ने सबसे ज्यादा 80.15 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इंदौर ने 70.69 करोड़, सूरत ने 43.41 करोड़ रुपये और भोपाल ने 42.86 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। दूसरी ओर अंडमान निकोबार ने केवल 45 लाख रुपये, रांची ने 35 लाख रुपये और और औरंगाबाद ने 85 लाख रुपये का फंड इस्तेमाल किया।
पढ़ें: साल के आखिरी दिन पीएम मोदी की 'मन की बात', सुबह 11 बजे से होगा प्रसारण
उधर, इस योजना के लिए केंद्र सरकार से 111 करोड़ पाने वाले शहरों में से वडोदरा ने 20.62 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सिक्किम के नमची ने 6.80 करोड़ और तमिनाडु के सलेम, वेल्लोर, तंजावुर ने क्रमश: पांच, छह और 19 लाख रुपये का ही काम हो पाया है। स्मार्ट सिटी के तहत अब तक कुल 90 शहर चुने गए हैं। हर एक को 500 करोड़ रुपये दिए जाने हैं।
अच्छे प्रदर्शन वाले प्रदेशों में यूपी भी
समीक्षा बैठक में कहा गया है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार में यह प्रोजेक्ट अच्छी रफ्तार से चल रहा है। पर पंजाब, हिमाचल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र में इसमें तेजी लाने की जरूरत है। शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल में कहा था कि इस योजना के तहत जारी प्रोजेक्ट अगले साल के मध्य तक दिखने लगेंगे। इस योजना में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शहरों को केंद्र सरकार अगले साल जून में स्मार्ट सिटी अवॉर्ड भी देगी।