फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के परजीवी वाले बयान पर राहुल का पलटवार, कहा- क्रोनी जीवी देश बेच रहा

Wed, 10 Feb 2021 01:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों पर की गई टिप्पणी के लिए घेरा। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के परजीवी वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि क्रॉनी ( Crony) जीवी है,  जो देश बेच रहा है वो। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के राज्यसभा में सोमवार को दिए गए बयान बयान पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया,  '' क्रोनी ( Crony) -जीवी है जो, देश बेच रहा है वो।''  बता दें कि पीएम मोदी ने कहा था कि देश में एक नया समुदाय 'आंदोलनजीवी' पैदा हो गया है, जोकि हर एक विरोध प्रदर्शनों में देखा जा सकता है। बता दें कि राहुल गांधी के द्वारा ट्वीट में इस्तेमाल किए गए क्रोनी ( Crony)शब्द का मतलब होता है - घनिष्ठ मित्र । 
क्या है मामला 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति  के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए विपक्ष पर हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने  किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। देश में एक नया समुदाय 'आंदोलनजीवी' पैदा हो गया है, जोकि हर एक विरोध प्रदर्शनों में देखा जा सकता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,  ''हम लोग कुछ शब्दों श्रमजीव और बुद्धिजीवी से बड़े परिचित हैं, लेकिन मैं देख रहा हूं कि पिछले कुछ समय से इस देश में एक नई जमात पैदा हुई है 'आंदोलनजीवी'। वकीलों का आंदोलेन हो, छात्रों का आंदोलन हो या मजदूरों का आंदोलन ये लोग हर जगह नजर आते हैं। ये पूरी एक टोली है,  जो आंदोलन के बिना जी नहीं सकती और आंदोलन से जीने के लिए रास्ते खोजती रहती है। हमें ऐसे लोगों की पहचान करनी होगी और उनसे राष्ट्र की रक्षा करनी होगी। वे परजीवी हैं।'' 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग खासकर पंजाब के सिख भाईयों के दिमाग में गलत चीजें भरने में लगे हुए हैं, ये देश हर सिख के लिए गर्व करता है। कुछ लोग उनके लिए जो भाषा बोलते हैं, उनको गुमराह करने की कोशिश करते हैं,  इससे कभी देश का भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारत को अस्थिर, अशांत करने के लिए कुछ लोग लगातार कोशिश कर रहे हैं हमें इन लोगों को जानना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें