फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बोले- भागवत ने किया जवानों के बलिदान का अपमान, माफी पर अड़ी कांग्रेस

Tue, 13 Feb 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भागवत पर निशाना साधते हुए कहा कि मोहन भागवत ने हमारे जवानों के बलिदान का अपमान किया है। 

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि भागवत को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। आपको बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि सेना को सैनिक तैयार करने में कई महीने लग जाएंगे अगर संघ चाहे तो 3 दिन में सेना तैयार कर सकता है। 

भागवत के बयान की विपक्षी पार्टियों ने कड़ी आलोचना की थी। जिसके बाद संघ की तरफ से सफाई आई थी। संघ ने कहा था कि भागवत के बयान को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया है। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन बैद्य ने बयान जारी कर कहा था कि, 'भागवत ने कहा है कि अगर ऐसी स्थिति पैदा होती है और संविधान इजाजत दे तो, भारतीय सेना को सैनिकों को तैयार करने में छह महीने लगेंगे जबकि संघ के स्वयंसेवकों को तीन दिनों में तैयार किया जा सकता है, क्योंकि स्वयंसेवक नियमित रूप से अनुशासन का पालन करते हैं।' 
विज्ञापन


आपको बता दें कि राहुल गांधी कर्नाटक दौरे पर हैं। वह बिदर में अनुभवा मनटापा, बसावाकल्यान भी गए। आपको बता दें कि यह जगह संतों का केंद्र मानी जाती है और 12वीं शताब्दी के दार्शनिकों का गढ़ रही है। 

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="hi" dir="ltr">Rahul Gandhi visits Anubhava Mantapa, Basavakalyan in Bidar <a href="https://twitter.com/hashtag/Karnataka?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#Karnataka</a> <a href="https://t.co/bEEIflRaTI">pic.twitter.com/bEEIflRaTI</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/963316736891203584?ref_src=twsrc%5Etfw">February 13, 2018</a></blockquote>
विज्ञापन

<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें