फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: राहुल गांधी बोले- मुझसे मिलने के लिए आने वाले लोगों को रोक रही सरकार, स्पीकर ओम बिरला से भी की चर्चा

Fri, 09 Aug 2024 05:54 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरकार मुझसे मिलने आने वाले लोगों और प्रतिनिधिमंडलों को संसद में प्रवेश की अनुमति नहीं दे रही है। इस बारे में उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से चर्चा भी की। 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मछुआरों और बच्चों के कल्याण से जुड़ी संस्था 'भोजन का अधिकार' दल के दो प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को राहुल गांधी से मिलने संसद भवन पहुंचे थे। लेकिन उन्हें पास नहीं जारी किए गए। लिहाजा, उन्हें राहुल गांधी से संसद भवन के स्वागत कक्ष में ही मुलाकात करनी पड़ी। दोनों प्रतिनिधि मंडलों में दो दर्जन से ज्यादा सदस्य थे। उन्हें संसद भवन के स्वागत कक्ष में ही रोक दिया गया और भीतर जाकर मुलाकात की अनुमति नहीं दी गई। इस पर राहुल गांधी संसद के स्वागत कक्ष पहुंचे। कांग्रेस ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म से बैठक की तस्वीरें जारी कीं। इससे पहले संसद भवन एनेक्सी में राहुल गांधी ने कांग्रेस के सांसदों के साथ बांग्लादेश, मंहगाई, चीन और सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अहम बैठक की।
विज्ञापन


बैठक के बाद गौरव गोगोई ने सांसदों के बीच सार्थक बैठक हुई। बैठक में संसद के बजट सत्र में जनता से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठाने पर सहमति बनी है। सदन के भीतर और बाहर कांग्रेस पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें