फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 पर केंद्र सरकार का अति आत्मविश्वास अभी नहीं हुआ है खत्म : राहुल गांधी

Thu, 18 Feb 2021 03:26 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर बेहद लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कोरोना वायरस स्थिति से निपटने के बारे उन्होंने कहा कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और सरकार अति-आत्मविश्वास से लबरेज है। उनका यह बयान दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील से रोगजनक संक्रमित वायरस के भारत में प्रवेश करने की सूचना के बाद आई है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीटकर कहा, कोविड-19 पर जीओआई काफी लापरवाही बरत रही है। वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है और सरकार अति-आत्मविश्वास में है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का दावा है कि भारत में पहली बार चार लोग एसएआरएस-सीओवी-डब्ल्यू के दक्षिण अफ्रीकी संस्करण से पीड़ित पाए गए हैं। जबकि एक व्यक्ति इस वायरस के ब्राजीली संस्करण से संक्रमित है।

आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी संस्करण से पीड़ित चार लोगों में एक अंगोला से, एक तंजानिया से और दो दक्षिण अफ्रीका से जनवरी में भारत आए।
विज्ञापन


मंत्रालय का कहना है कि 11610 ताजा मामलों के साथ भारत में कोविड-19 पीड़ितों की संख्या 10997320 तक पहुंच गई जबकि इस बीमारी से उबरने वाले पीड़ितों की संख्या यानी रिकवरी संख्या 10644858 तक हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार से पिछले 24 घंटे में देश में 100 से अधिक मृत्यु के साथ कोविड-19 मृतकों की संख्या 155913 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें