फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान मार्च: राहुल गांधी की अपील- रैली के साथ खरीदारी कर व्यापारियों की मदद करें, भाजपा पर क्या बोले?

Sat, 31 Oct 2026 11:11 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली से पहले लोगों से अपील की है कि वे विरोध प्रदर्शन और मार्च के साथ स्थानीय बाजारों से खरीदारी भी करें, ताकि व्यापारियों को फायदा हो। उन्होंने कहा कि दिवाली, छठ और भाईदूज के त्योहारों के बीच दिल्ली आने वाले लाखों लोग छोटी दुकानों से सामान खरीदें। राहुल ने रैली से व्यापारियों को नुकसान होने की आशंका को खारिज करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया।
विज्ञापन
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 1 नवंबर के रामलीला मार्च से पहले रैली में शामिल होने वाले लोगों से अपील की है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा- कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं।  त्यौहारों का मौसम है। दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है। मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें। प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए - व्यापारियों का फायदा हो जाएगा। मैं जानता हूं व्यापारियों को रैली नुकसान नहीं पहुंचाएगी। भाजपा डरी हुई है इसलिए अफवाह फैला रही है। मगर, दोनों काम करते हैं। कल मार्च होगा, रैली होगी और लाखों लोग हमारे व्यापारियों की छोटी-छोटी दुकानों में से सामान खरीदेंगे। आप सबको बहुत-बहुत प्यार। शुभ दिवाली। जय हिंद।
विज्ञापन

 
इंडिया ब्लॉक का मार्च कब और कहां से शुरू होगा?
इंडिया ब्लॉक का चलो दिल्ली मार्च 1 नवंबर को दोपहर 12 बजे मिंटो रोड और कनॉट प्लेस जंक्शन से शुरू होगा। यह मार्च रामलीला मैदान तक पहुंचेगा, जहां विपक्षी दलों की बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची में गड़बड़ियां हुई हैं और वोट चोरी के जरिए लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम आज (31 अक्तूबर) आयोजित किया गया है। इंडिया ब्लॉक ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 30 अक्तूबर को जनता की ओर से महाभियोग कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई थी। हालांकि, दिल्ली में लगातार बारिश होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दिल्ली: एक नवंबर को रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

विपक्ष की रैली, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
रामलीला मैदान में प्रस्तावित एक बड़ी रैली को देखते हुए मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रह सकती है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक यातायात को नियंत्रित किया जा सकता है और आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


यात्रियों के लिए विशेष निर्देश
दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों से विशेष अनुरोध किया गया है कि वे असुविधा से बचने के लिए सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे प्रभावित होने वाले मार्गों से बचें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर घर से निकलें। भीड़भाड़ से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर मेट्रो का अधिक से अधिक उपयोग करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें