फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने बताया प्रदर्शन के दौरान उनके साथ क्या हुआ? पुलिस वालों का दर्द भी किया बयां

Wed, 22 Jul 2026 05:52 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rahul Gandhi On Police Action: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में आज प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के समय पुलिस के व्यवहार को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें खींचा जरूर, लेकिन कान में कई बाते कहीं। आइए, विस्तार से जानते हैं कि राहुल गांधी के कानों में पुलिसवालों ने क्या-कुछ कहा...
विज्ञापन
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रों के समर्थन में हुए प्रदर्शन के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी उन्हें खींचकर ले जा रहे थे, लेकिन उसी समय कुछ पुलिसकर्मी उनके कान में सरकार के खिलाफ बातें भी कह रहे थे।  राहुल गांधी ने दावा किया कि एक पुलिसकर्मी ने खुद को राजस्थान का बताते हुए कहा, "सरकार को हटाइए।" वहीं दूसरे पुलिसकर्मी ने खुद को हरियाणा का बताते हुए कहा, "हम तो सिर्फ वर्दी पहन रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि हर कोई सच जानता है। उनको मजबूरी में आदेश मानना पड़ता है। कई पुलिसवाले जानते कि जो हमारे देश के भविष्य हैं, उनके साथ गलत हो रहा है।
विज्ञापन


अपने साथ हुई पुलिसिया कार्रवाई पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं इन सब का आदी हूं। मेरा काम देश के लोगों की इच्छा को सामने रखने का है। विपक्ष के नेता के तौर पर। यह बहुत ही छोटी कीमत है, यह बड़ी बात नहीं है। मैंने यह ऐसा यह मेरे लिए गर्व की बात है। धरने के दौरान दो पंच लगे वह बड़ी बात नहीं है।

छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले राहुल गांंधी?

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के साथ जो हो रहा है, वह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर छात्रों ने ऐसा क्या गलत किया है कि उनके सामने सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठा रहे हैं और सिर्फ एक निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कई छात्र लगातार मानसिक दबाव झेल रहे हैं और पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण कुछ छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली है। उनके अनुसार छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन्हें परेशान किया जा रहा है।

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में 152 पेपर लीक हुए हैं, यानी औसतन हर महीने एक परीक्षा प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि हर बार लाखों छात्रों को दोबारा तैयारी करनी पड़ती है और 7.5 करोड़ छात्र व उनके परिवार इससे प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों में अब तक एक भी दोषसिद्धि नहीं हुई। राहुल गांधी ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था, जिसे कभी दुनिया की सबसे अच्छी व्यवस्थाओं में माना जाता था, आज प्रभावित हो चुकी है और सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।

राहुल गांधी ने सरकार से क्या मांग की?

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक के मामलों में जवाबदेही तय करने और छात्रों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में भरोसा बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें