फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल चर्चा: स्पीकर ने टोका तो राहुल ने अनिल अंबानी को कहा 'डबल ए'

Wed, 02 Jan 2019 02:45 PM IST
बसंत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

संसद में आज राफेल डील पर चर्चा हो रही है। चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राफेल के मुद्दे पर अनिल अंबानी का नाम लिया, जिसपर स्पीकर सुमित्रा महाजन ने उन्हें टोकते हुए कहा कि आप उनका नाम नहीं ले सकते।

विज्ञापन


राहुल ने स्पीकर से कहा कि आम तौर पर गैर हाजिर सदस्यों का नाम नहीं लेते, मैं अनिल अंबानी का नाम नहीं ले सकता? उन्होंने स्पीकर से पूछा कि क्या मैं उनको  डबल ए (AA) कह सकता हूं?

विज्ञापन


इसके बाद राहुल गांधी ने अपनी पूरे संबोधन में अनिल अंबानी को 'डबल ए' ही कहकर बुलाया। इस दौरान राहुल ने हर बार वह अनिल अंबानी को 'डबल ए' कहकर माफी मांगी।

इससे पहले राहुल गांधी ने संसद में टेप रिकॉर्डिंग की बातचीत सुनाने की इजाजत मांगी जिसे स्पीकर ने खारिज कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राफेल की फाइलें तत्कालीन रक्षामंत्री और वर्तमान में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के घर पर हैं।
विज्ञापन


राहुल ने राफेल मामले पर जेपीसी की मांग को दोहराया। उन्होंने कहा कि दाल में कुछ काला नहीं था, पूरी दाल ही काली है। एए की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाले। इस सौदे में जेपीसी जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें