फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में बोले राहुल- 'मैं प्रधानमंत्री कैंडिडेट बनने के लिए पूरी तरह से तैयार'

Wed, 13 Sep 2017 10:58 AM IST
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार
विज्ञापन
rahul gandhi - फोटो : राहुल गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है कि वो देश के अगले प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। राहुल ने यह बातें बार्कले के यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में छात्रों को संबोधित करते हुए कहीं।  
विज्ञापन


राहुल ने इस संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर भी हमला बोला, उन्होंने खास तौर पर नोटबंदी और जीएसटी की आलोचना की। 

राहुल गांधी से जब पूछा गया कि क्या आप अपनी मां सोनिया गांधी की जगह पार्टी की कमान संभालने के लिए तैयार हैं? इस पर उन्होंने कहा कि हां मैं पूरी तरह से तैयार हूं। 

राहुल ने कहा कि 2019 होने वाले आम चुनावों में नरेंद्र मोदी के खिलाफ मेरे लड़ने का फैसला कांग्रेस पार्टी करेगी। उन्होंने कहा कि मेरा चुनाव लड़ने का फैसला निष्पक्ष होगा, यह फैसला पार्टी को करना है। 
विज्ञापन


बीजेपी ने राहुल पर बोला हमला
राहुल के पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात पर बीजेपी ने उन पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में हमेशा से परिवारवाद की राजनीति का प्रसार होता रहा है, जो अब आगे भी जारी रहेगी। 

राहुल ने कहा कि परिवारवाद की राजनीति पर बोलते हुए कहा कि परिवारवाद की राजनीति भारतीय राजनीतिक दलों की समस्या है, लेकिन पूरा देश ही ऐसे चल रहा है। तो ऐसे में सिर्फ मेरी ही आलोचना करना ठीक नहीं है...भारत में यही होता है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें