फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: चीन ने भूटान की जमीन पर बसाए गांव, राहुल बोले- पीएम मोदी ने हमारे पड़ोसी को भी खतरे में डाल दिया

Sat, 15 Jan 2022 10:29 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चीन भूटान के साथ अपनी विवादित सीमा पर बस्तियों का निर्माण कर रहा है, जिसमें छह स्थानों पर 200 से अधिक संरचनाएं निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन
Rahul Gandhi- PM Modi - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन द्वारा अवैध निर्माण को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। दरअसल, इस बार राहुल ने भारत में अवैध निर्माण के लेकर नहीं बल्कि पड़ोसी देश भूटान में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर कहा है कि मोदी सरकार ने पहले समर्पण कर दिया और अब चीन को पीछे धकेलने में विफल होकर हमारे करीबी पड़ोसी को खतरे में डाल दिया है। अगर आप अपने लिए नहीं खड़े हो सकते, तो आप अपने दोस्तों के लिए कैसे खड़े होंगे? बता दें कि राहुल गांधी मोदी सरकार के चीन से निपटने के तरीके के अत्यधिक आलोचक रहे हैं और नियमित रूप से भारत-चीन सीमा गतिरोध पर अपने विचार साझा करते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, चीन भूटान में विवादित क्षेत्र में गांवों का निर्माण कर रहा है, जो डोकलाम पठार से 30 किमी से भी कम दूरी पर है। 

विज्ञापन


क्या है मामला
डोकलाम में 2017 की तनातनी के बाद चीन ने भूटान समेत अपने अन्य पड़ोसियों के क्षेत्रों पर कब्जा जमाना जारी रखा है। ऐसा वह भविष्य में सैन्य बढ़त लेने के लिए कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार 2017 के बाद से ही राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपनी सीमा और उसके बाहर भी चीन का विस्तार करने को लेकर मुखर रहे हैं। चीन का ध्यान तिब्बत और भूटान की सीमाओं पर केंद्रित है ताकि दक्षिण एशिया में भारत की बढ़त को थामा जा सके। खासकर तिब्बत की सीमा से लगे इलाकों पर स्वतंत्र सैटेलाइट तस्वीरें ये साबित करती है कि चीन चालाकी से भारत और भूटान से लगी सीमाओं पर विवादित क्षेत्र में गांवों का निर्माण कर रहा है ताकि भविष्य में इनपर अपना दावा पुख्ता कर सके।

बीते 10 दिनों में चीन को लेकर चार बार चेता चुके हैं राहुल
राहुल गांधी ने चीन बॉर्डर पर कथित घुसपैठ को लेकर बीते पांच दिन में तीन बार केंद्र सरकार को चेताया है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने 31 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश की एक खबर को लेकर ट्वीट किया था। उसमें लिखा था कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश की 15 जगहों के नाम परिवर्तित कर दिए हैं, उन्हें चीनी नाम दे दिया गया है। इस पर राहुल गांधी ने लिखा, अभी कुछ दिनों पहले हम 1971 में भारत की गौरवपूर्ण जीत को याद कर रहे थे। देश की सुरक्षा और विजय के लिए सूझबूझ व मजबूत फैसलों की जरूरत होती है। खोखले जुमलों से जीत नहीं मिलती!। यह मुद्दा सोशल मीडिया में भी काफी उछलता रहा। राहुल गांधी के अलावा अन्य विपक्षी दलों ने भी इस बाबत चिंता जाहिर की।
विज्ञापन


दो जनवरी 2022 को राहुल गांधी ने लिखा, गलवान पर हमारा तिरंगा ही अच्छा लगता है। चीन को जवाब देना होगा। मोदी जी, चुप्पी तोड़ो!। चीन ने लद्दाख की उसी गलवान घाटी का एक वीडियो जारी किया था, जहां पर 2020 में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इसमें भारतीय सेना के 20 जवानों को शहादत देनी पड़ी। इस वीडियो में दिखाया गया है कि चीनी सैनिक वहां पर अपना झंडा लहरा रहे हैं। यह वीडियो खूब वायरल हुआ था।

चार जनवरी को मीडिया में खबर में आई कि चीन, एलएसी के निकट पेंगोंग लेक पर पुल बना रहा है। यह पुल लेक के उत्तरी और दक्षिणी किनारे को आपस में जोड़ेगा। सामरिक दृष्टि से यह भारत के लिए ठीक नहीं है। इस इलाके में लंबे समय तक दोनों देशों की सेनाओं के बीच विवाद चलता रहा है। राहुल गांधी ने इस खबर को टैग कर ट्वीट कर दिया। उसमें लिखा कि 'पीएम की चुप्पी गगनभेदी है'। हमारी जमीन, हमारे लोग, हमारी सीमाएं 'बेहतर' के हकदार हैं।

चौथी बार राहुल ने भूटान में चीन द्वारा हो रहे अवैध निर्माण को लेकर मोदी सरकार को घेरा है और कहा है कि सरकार की नीतियों के चलते हमारे पड़ोसी भी खतरे में आ गए हैं।

बेरोजगारी और महंगाई पर भी सरकार को घेरा
राहुल ने बेरोजगारी, महंगाई और नफरत के माहौल को लेकर शनिवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्विटर पोल के लिए लोगों के समक्ष यह सवाल रखा कि भाजपा सरकार की सबसे बड़ी कमी क्या रही है? राहुल ने इसके लिए ‘बेरोजगारी, टैक्स वसूली, महंगाई, और नफरत का माहौल’ के तौर पर लोगों को चार विकल्प भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें