फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव: अहमदाबाद पहुंचे राहुल बोले- GST ने बढ़ाई बेरोजगारी

Mon, 09 Oct 2017 12:33 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए द्वारका से कैंपेनिंग का बिगुल फूंक चुके कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि ये राहुल के प्रचार का दूसरा चरण है, जिसमें वे यहां खेढ़ा पहुंचे और एक रैली संबोधित किया। खेढ़ा में राहुल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है।
विज्ञापन


उन्होंने जीएसटी पर विरोध जताया और कहा कि देश में जीएसटी की वजह से बेरोजगारी बढ़ी है। केंद्र ने बिना किसी से सलाह लिए जीएसटी को लागू कर दिया गया। राहुल ने कहा कि ये देश सिर्फ पैसों वालों का हो गया है। अगर पैसा है तो शिक्षा, स्वास्थ्य और हक सब मिलेगा और अगर नहीं है तो सिर्फ लाचारी हाथ लगती है।
  Gujarat mein vikaas ko kya hua? Ye kaise pagal hua? Ye jhooth sun sun ke pagal ho gaya hai: Rahul Gandhi at public meeting in Kheda, Gujarat pic.twitter.com/NMuclFUVYE — ANI (@ANI) October 9, 2017
विज्ञापन


  Congress yahan aaygi to aapki sarkaar chalegi, chhote se chhota kaam aapse poochke karenge:Rahul Gandhi at public meeting in #Kheda, Gujarat pic.twitter.com/dxB00xP1cI — ANI (@ANI) October 9, 2017


इससे पहले राहुल ने प्रचार की शुरुआत द्वारकाधीश का आर्शिवाद से की थी और फिर द्वारका से जामनगर तक रोड भी निकाला। बता दें कि राहुल लगातार गुजरात के छोटे व्यापारियों का पक्ष रख रहे हैं और सरकार का विरोध कर रहे हैं। राहुल ने केंद्र और राज्य सरकार को वस्तु एवं सेवा कर पर घेरने की कोशिश की है।
  Rahul Gandhi welcomed by Congress spokesperson & MLA from Abdasa constituency Shaktisinh Gohil at Ahmedabad airport pic.twitter.com/xnjhyUDJOD — ANI (@ANI) October 9, 2017
उनके मुताबिक जीएसटी को जल्दी लागू करने से छोटे व्यापारियों का धंधा चौपट हो गया है। साथ ही उन्होंने किसानों की हालत पर भी चिंता जताई है। बता दें कि गुजरात में इस साल दिसंबर में चुनाव हो रहे हैं और राहुल प्रचार में गंभीरता से जुट गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें