कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार से सवाल पूछे हैं। राहुल ने स्नोमेन लॉजिस्टिक्स के सीईओ सुनील नायर के प्रकाशित इंटरव्यू को ट्वीट कर शेयर किया है। उन्होंने एक दवा कंपनी के कोरोना की वैक्सीन के सफल ट्रायल के मुद्दे पर भारत में इसे लेकर जरूरी सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं।
राहुल ने केंद्र सरकार से पूछा है कि हर भारतीय तक वैक्सीन की पहुंच और उपलब्धता के लिए क्या रणनीति है। दरअसल वैक्सीन के स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन के लिए माइनस 70 डिग्री की जरूरत होगी। यह सुविधा भारत में किसी भी लॉजिस्टिक कंपनी के पास नहीं है।