फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का बड़ा फैसला, दो-तीन बार चुनाव हारने वालों को टिकट नहीं

Fri, 08 Feb 2019 06:01 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Congress meeting - फोटो : PTI
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस अहम बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी के तौर पर प्रियंका गांधी मौजूद रहीं। निर्णय लिया गया कि दो-तीन बार चुनाव हार चुके उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिलेगी। फरवरी में ही लोकसभा उम्मीदवारों के नाम तय होंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया इसी माह पूरी कर ली जाएगी। आगामी दो सप्ताह में कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों की घोषणा होगी। इसके बाद पार्टी लोकसभा चुनाव को एक यज्ञ और मिशन के तौर पर लेते हुए लोगों के बीच जाएगी। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीरवार को पार्टी महासचिवों की बैठक में साफ तौर से बता दिया है कि लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण के नियम अब बदल गए हैं। दो-तीन बार चुनाव हार चुके उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिलेगी। उनकी जगह नए चेहरों को मौका मिलेगा। साथ ही राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस पार्टी का लोकसभा चुनाव में मुख्य फोकस 'युवा और अनुभव' पर रहेगा। प्रत्याशियों के चयन में भी 'युवा और अनुभव' देखा जाएगा।
विज्ञापन

24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पार्टी महासचिवों की इस बैठक में प्रियंका गांधी भी मौजूद रही। बैठक के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, लोकसभा चुनाव में वंचित, शोषित, गरीब और सामान्य वर्ग लोगों को देश के संसाधनों में हिस्सेदारी मिले, इस पर पार्टी आगे बढ़ेगी। इसे न्यूनतम गारंटी योजना के तहत लोगों को मुहैया कराया जाएगा।

यह कांग्रेस पार्टी का बड़ा आइडिया है। इससे गरीब और वंचित लोगों के साथ न्याय हो सकेगा। कांग्रेस पार्टी नए विचारों को लेकर संसदीय चुनावों में उतरेगी। कांग्रेस प्रवक्ता बोले, लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन में नौजवानों और महिलाओं को तरजीह दी जाएगी। वंचित व शोषित कार्यकर्ता, जिन्हें कई बार संगठन में मौका नहीं मिलता, उन्हें संसद में आने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

यूपी में फहराएगा कांग्रेस का परचम: प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi in Congress meeting - फोटो : PTI
प्रियंका गांधी ने ख़ुद को पार्टी का महासचिव और पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी सौंपने के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह सभी के साथ मिलकर कांग्रेस के वटवृक्ष को और ज्यादा हराभरा बनाएंगी। इसके लिए वे कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नही हटेंगी।

उत्तरप्रदेश के भेदभाव, जातिगत और धार्मिक बंटवारे को तोड़कर समाज को जोड़ने के यज्ञ में सबसे आगे बढ़कर कार्य करेंगी। वे उस वक्त तक चैन से नहीं बैठेंगी जब तक यूपी में कांग्रेस की विचारधारा का परचम नहीं लहरा जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें