फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवार के घर बैठक: राहुल गांधी का टिप्पणी से इनकार, बोले- यह राजनीति पर चर्चा का समय नहीं

Tue, 22 Jun 2021 06:42 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राकांपा प्रमुख शरद पवार के आवास पर विपक्षी नेताओं की बैठक पर मंगलवार को टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि यह राजनीति पर चर्चा करने का समय नहीं है।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राकांपा प्रमुख शरद पवार के आवास पर विपक्षी नेताओं की बैठक पर मंगलवार को टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि यह राजनीति पर चर्चा करने का समय नहीं है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी को लेकर डिजिटल संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा कि वह सिर्फ कोविड के हालात और तीसरी लहर की आशंका देखते हुए की जाने वाली तैयारियों पर बातचीत करना चाहेंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मेरा इरादा कोविड की स्थिति को केंद्रबिंदु में लाने का है। मेरा इरादा यह है कि हम सरकार को कदम उठाने की दिशा की तरफ मोड़ें। इसलिए मैं खुद को और आपको भटकाना नहीं चाहता। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस पर बातचीत करने का समय और स्थान अलग है तथा समय आने पर वह बात करेंगे।
विज्ञापन




गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल समेत अनेक विपक्षी दलों तथा वाम दलों के नेता मंगलवार को एक बैठक के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर जमा हुए। सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर अटकलों के बीच यह बैठक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें