संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के दिए बयान को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने सराहा। वहीं कांग्रेस सुषमा स्वराज के इस बयान पर अपना क्रेडिट लेने से नहीं चूकी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सुषमा जी, हम इस बात के लिए आपका शुक्रिया अदा करते हैं कि आपने कांग्रेस के कार्यों को सराहा। उन्होंने व्यंगात्मक ढंग से कहा कि आखिरकार आपने कांग्रेस सरकार के ग्रेट विजन और विरासत को मान ही लिया। कांग्रेस ने देश को आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थान दिए हैं।
पढ़ें: UNSC में सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को दिखाया आइना
Sushma ji, thank you for finally recognising Congress governments' great vision and legacy of setting up IITs and IIMs— Office of RG (@OfficeOfRG) September 24, 2017
बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमने आईआईटी, आईआईएम, एम्स और विश्व स्तरीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र बनाए जबकि पाकिस्तान ने लश्कर-ए-ताइबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन और हक्कानी नेटवर्क जैसी आतंकी संगठन बनाए।