फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हाउडी मोदी' पर राहुल का तंज, कहा- कोई भी कार्यक्रम आर्थिक बदहाली को नहीं छिपा सकता

Fri, 20 Sep 2019 08:14 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को लेकर तंज कसते हुए शुक्रवार को दावा किया कि कोई भी कार्यक्रम उस आर्थिक बदहाली की सच्चाई को नहीं छिपा सकता जिसमें मोदी ने देश को डाल दिया है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्विटर पर तंज कसते हुए सवाल किया, ‘यह अद्भुत है कि प्रधानमंत्री स्टॉक बाजार में उछाल के लिए अपने ‘हाउडी इंडियन इकॉनमी’ वाले जश्न के दौरान क्या करने जा रहे हैं?’

उन्होंने दावा किया, ‘1.4 लाख करोड़ रुपये के साथ ह्यूस्टन का कार्यक्रम अब तक दुनिया का सबसे महंगा कार्यक्रम है। लेकिन कोई भी कार्यक्रम उस आर्थिक बदहाली की हकीकत को नहीं छिपा सकता जिसमें ‘हाउडी मोदी’ ने भारत को डाल दिया है।’’
विज्ञापन



गौरतलब है कि ह्यूस्टन में 22 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘हाउडी मोदी' कार्यक्रम में मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 50,000 भारतीय अमेरिकियों के आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें