फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने शुरू किया अपना टेलीग्राम चैनल, 3500 सदस्य जुड़े 

Fri, 26 Jun 2020 11:15 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब टेलीग्राम के माध्यम से अपने समर्थकों से जुड़ेंगे।  पार्टी सूत्रों ने जानकारी दी कि राहुल ने अपना एक ‘टेलीग्राम’ चैनल शुरू कर दिया है, जिसके माध्यम से वह लोगों से सीधे जुड़ना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी, संसद सदस्य का आधिकारिक (टेलीग्राम) चैनल जल्द ही सत्यापित हो जाएगा। उनके टेलीग्राम चैनल से अभी तक करीब 3,500 सदस्य जुड़े हुए हैं।

राहुल गांधी जनता तक पहुंचने के लिए प्रत्यक्ष रूप से संदेश पहुंचाने का तरीका अपना रहे हैं, जबकि वह सोशल मीडिया ट्विटर और फेसबुक का उपयोग सरकार और उसकी नीतियों की आलोचना करने के लिए करते रहे हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि ‘टेलीग्राम’ चैनल संदेश भेजने वाला एक एप्पलिकेशन (ऐप) है, जहां सिर्फ एडमिन ही संदेश भेज और देख सकता है। यह चैनल सार्वजनिक संदेश को बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाने का एक माध्यम है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें