कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने राजनैतिक करियर में कठिन दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में हुए पांच राज्यों में चार राज्यों में बीजेपी ने सरकार बना ली है और सिर्फ पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनी है।
इस बीच मध्य प्रदेश के एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने राहुल गांधी को लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से संपर्क किया है। विशाल दिवान नाम के इस स्टूडेंट का कहना है कि राहुल ने देश में 27 चुनाव हारे हैं। इसलिए उनका नाम गिनीज रिकॉर्ड्स मे शामिल किया जाए।
अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, दीवान का मानना है कि राहुल गांधी पिछले पांच साल में जहां भी प्रचार करने गए वहां कांग्रेस की हार हुई। दीवान ने लेटर लिखने के साथ-साथ पंजीकृत करने के लिए फीस भी चुकाई। इसके बाद गिनीज बुक ने उनका लेटर एक्सेप्ट कर लिया है और उन्हें कन्फर्मेशन भी दिया है। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि एप्लिकेशन अप्रूव हुआ है या नहीं।
बताते चलें कि इससे पहले कई मौकों पर राहुल गांधी के भाषण और राजनैतिक ज्ञान को लेकर चुटकुले बनते रहे हैं। हाल ही में अखिलेश यादव के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी में विधानसभा की कुल सीट भूलने पर वह सोशल साइट्स पर ट्रोल हुए थे।