नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
कांग्रेस पार्टी ने एक अन्य फोटो भी जारी किया है; जिसमें केवल मोदी दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में मोदी के आसपास कई तितलियां उड़ रही हैं। सामान्य तौर पर यह दिखाई नहीं देता कि तितलियों पर कुछ लिखा भी है, लेकिन जब आप इसे बहुत गौर से निहारतें हैं तो उन तितलियों पर चार अक्षर लिखे हैं, एलआईईएस। कांग्रेस पार्टी के नेता डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी कहते हैं कि भाजपा का मतलब अब बहुत झूठी पार्टी हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मोदी ने इस चुनाव में इतने झूठ बोले हैं कि उनकी तुलना भी किसी से नहीं की जा सकती। लोकसभा चुनाव में भाजपा और मोदी ने जमकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है। आदर्श चुनाव आचार संहिता की बात करें तो अब वह मोदी आचार संहिता हो गई है। चुनाव आयोग को दर्जनों शिकायत देने की बात भी मोदी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।