फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: हैदराबाद में बेरोजगारों से मिले राहुल गांधी, कहा- BRS के कारण युवा प्रभावित, हम पूरे करेंगे सपने

Sun, 26 Nov 2023 12:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों से मुलाकात की जानकारी दी। छात्रों के साथ फोटो साझा करते हुए उन्होंने बीआरएस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बीआरएस सरकार के कुशासन से तेलंगाना का युवा सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
युवाओं से मिले राहुल गांधी। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच राज्यों में से चार राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए, अब बचा सिर्फ एक राज्य- तेलंगाना। अब भाजपा-कांग्रेस समेत तमाम राष्ट्रीय राजनीतिक दलों का ध्यान तेलंगाना में केंद्रित हो चुका है। इस बीच राहुल गांधी छात्रों के बीच जा पहुंचे। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के अशोक नगर में राहुल गांधी ने नौकरी कि इच्छुक उम्मीदवारों से मुलाकात की और उनसे विभिन्न समस्याओं के बारे में बात की। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों से मुलाकात की जानकारी दी। छात्रों के साथ फोटो साझा करते हुए उन्होंने बीआरएस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बीआरएस सरकार के कुशासन से तेलंगाना का युवा सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। आज मैं अशोकनगर में युवाओं से मिला। उनसे ढेर सारी बातें की। इस दौरान समझ आया कि वे बहुत लचीले हैं। वे संभावनाओं से भरपूर हैं। युवाओं के सपनों को हकीकत में बदलना ही हमारा कर्तव्य है। हम अपनी सरकार बनते ही पहले वर्ष में दो लाख सरकारी नौकरियां देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि रोजगार देना सिर्फ वादा नहीं है, यह कांग्रेस की गारंटी है। 

विज्ञापन

देखें राहुल गांधी की वीडियो

 

 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें