फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की दिल्ली में रैली के लिए नहीं मिल रहा मैदान 

Tue, 04 Oct 2016 05:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की देवरिया से दिल्ली तक की महायात्रा छह अक्तूबर को दिल्ली पहुंच रही है लेकिन अभी तक इसकी समाप्ति के लिए कोई मैदान नहीं मिल रहा है। कांग्रेस चाहती है कि महायात्रा को दिल्ली में भव्यता के साथ एक बड़ी रैली के साथ समाप्त किया जाए। कांग्रेस नेता विकल्प के तौर पर जंतर-मंतर को देख रहे हैं जहां बड़ी सभा कर यात्रा को समाप्त कर देंगे। उल्लेखनीय है कि ठीक एक महीने पूर्व छह सितंबर को देवरिया से महायात्रा शुरू हुई थी। 
विज्ञापन


कांग्रेस के रणनीतिकार लगातार बैठकें कर आसपास मैदान की खोज कर रहे हैं। इस काम में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस को भी लगाया गया है। दरअसल दिल्ली के रामलीला मैदान समेत प्रमुख मैदानों में इस समय रामलीला चल रही है लिहाजा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महायात्रा को कहां समाप्त किया जाए इसे लेकर चिंतित हैं। 

राहुल की महायात्रा गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करेगी। प्रदेश के नेता चाह रहे हैं कि दिल्ली प्रवेश के दौरान यात्रा में यूपी के आसपास के जिलों से लोगों खासकर किसानों को इसमें जोड़ा जाए और एक बड़ी जनसभा कर इसकी समाप्ति की घोषणा की जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें