फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के गले लगाने पर बोले सुब्रमण्यम स्वामी, 'जहर देने का एक तरीका है, मेडिकल जांच कराएं मोदी'

Sat, 21 Jul 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगा लिया जिस पर देशभर में विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कोई ऐसा करने पर राहुल की तारीफ कर रहा है तो कोई कह रहा है कि राहुल ने संसद के नियमों का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन


राहुल की इस रवैये पर बीजेपी के सांसद सुब्रहमण्यम स्वामी का बयान भी आया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि रूस और उत्तर कोरिया में जहर देने के लिए गले लगाने के तरीके का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने अपने ट्वीट में पीएम मोदी को मेडिकल जांच कराने के लिए भी कहा है।
 


शनिवार को किए इस ट्वीट में उन्होंने राहुल का नाम लिए बिना उन्हें 'बुद्धू' कहा। वहीं उन्होंने मोदी को नमो के नाम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पीएम को राहुल को गले लगाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी। रूस और कोरिया में जहरीली सुई चुभोने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि नमो को तुरंत मेडिकल जांच करानी चाहिए और देखना चाहिए कि कहीं सुनंदा पुुष्कर की तरह उनके शरीर में भी कोई माइक्रोचिप पंचर तो नहीं है। बता दें कि राहुल ने पीएम को गले लगाने के बाद कहा था असली हिंदू का मतलब यही होता है कि आप उसे भले गाली दें, वह आपसे प्यार करेगा।

राहुल का पीएम को गले लगाना बीजेपी को पसंद नहीं आया। इस पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा, 'कांग्रस सिर्फ नौटंकी करना चाहती है। राहुल ने अपने भाषण के बाद जिस तरह से पीएम मोदी को गले लगाया, उससे लगा कि वह कह रहे हों मोदी शरणम गच्छामि।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें