फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने 7 फरवरी को बुलाई अहम बैठक

Mon, 04 Feb 2019 06:25 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 7 फरवरी को एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में उन्होंने पार्टी के महासचिव और राज्य प्रभारियों को बुलाया है। वहीं, 9 फरवरी को वह स्टेट कांग्रेस कमिटियों के अध्यक्षों से मिलेंगे।

विज्ञापन





बैठक में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। आम चुनाव में काफी कम समय शेष रह गए हैं, जिसको लेकर कांग्रेस की यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में कांग्रेस अपने मेनिफेस्टो पर भी चर्चा कर सकती है। 

पिछले दिनों कांग्रेस की महासचिव बनाई गई प्रियंका गांधी वाड्रा की भी बैठक में मौजूदगी की संभावना है। प्रियंका गांधी पार्टी महासचिव होने के नाते इस बैठक में शामिल हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें