कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकल्प बनकर उभरे हैं, ऐसा कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव का मानना है। उनका कहना है कि जिस तरह से गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल का व्यक्तित्व निखरकर आया है, वह देखने वाली बात है। सुष्मिता कांग्रेस की तेज-तर्रार सांसद हैं। कांग्रेस की महिला विंग की प्रमुख हैं और राहुल गांधी भी उन पर काफी भरोसा रखते हैं।
सुष्मिता का कहना है कि कुछ समय पहले विपक्ष की अगुआई करने वालों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या कभी किसी और के नाम पर कयास लगाया जाता था। लेकिन गुजरात विधानसभा चुनाव में हुए प्रचार ने राहुल गांधी को पहली पंक्ति में खड़ा कर दिया है।
2019 में मां की सीट रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका? चर्चाएं जोरों पर
गुजरात में हम कुछ नहीं खोएंगे: सुष्मिता देव का आकलन है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बहुत अच्छा किया है। इसका नतीजा भी अच्छा आएगा। कदाचित कांग्रेस सरकार नहीं भी बना पाई तब भी वह भाजपा को राज्य में लगातार राजनीतिक चुनौती देने वाली स्थिति में रहेगी। कांग्रेस के अन्य नेता भी गुजरात में एक्जिट पोल के नतीजे को सही नहीं मान रहे हैं।
एक पूर्व केन्द्रीय मंत्री का कहना है कि गुजरात में सरकार बनाने के लिए 93 विधायक चाहिए। कांग्रेस इस संख्या से पीछे रहने वाली नहीं है। 18 दिसंबर को नतीजा आने के बाद स्थिति अपने आप साफ हो जाएगी।