कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को आपराधिक मानहानि मामले में मुंबई के भिवंडी कोर्ट में हाजिर हुए। साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान एक चुनावी रैली में उनके बयान, 'आरएसएस के लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की' पर यह केस चल रहा है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें निजी मुचलके पर बेल दे दी। अगली सुनवाई 28 जनवरी को होगी।
राहुल गांधी के खिलाफ यह केस क्षेत्रीय आरएसएस पदाधिकारी ने किया था।
राहुल गांधी ने कहा कि गांधी जी की सोच के लिए लड़ रहा हूं।
हमें एक कदम पीछे हटने की जरूरत नहीं।
नोटबंदी से आम जनता परेशान हैं।
मोदी जी को को समझ में नहीं आ रहा है कि देश झुक रहा है।
आम आदमी को लाइन में लगाया जा रहा है।
मोदी जी को सिर्फ 15 उद्योगपतियों का फिक्र है।
हम नोटबंदी का मामला सदन में उठाएंगे।
Cong VP Rahul Gandhi leaves Bhiwandi Court after the Court granted him bail on personal surety in connection with RSS defamation case pic.twitter.com/qGCTc0GLOs
— ANI (@ANI_news) November 16, 2016
बताते चलें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मुंबई के पावरलुम क्षेत्र में राहुल ने दावा किया था कि आरएसएस के लोगों ने ही महात्मा गांधी की हत्या की थी।
RSS defamation case: Rahul Gandhi given bail by Bhiwandi court on personal surety, next date of hearing on January 28
— ANI (@ANI_news) November 16, 2016
इससे पहले एक सितंबर को वह आपराधिक मानहानी मामले में सुप्रीम कोर्ट में हाजिर हुए थे। वहां उन्होंने कहा था कि वह अपने बयान पर आज भी अडिग हैं।