फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर राहुल गांधी ने ट्रोलर्स को घेरा, विरोधियों पर ऐसे कसा तंज

Thu, 05 Sep 2019 05:55 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने शिक्षक दिवस पर एक ट्वीट कर तंज भरे अंदाज में कुछ लोगों का आभार जताया। उन्होंने ट्वीट कर अपने राजनीतिक विरोधियों, सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वालों और एजेंडा पत्रकारों पर तंज कसा।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'उन सभी लोगों का आभार जिनसे मुझे पूरे साल कुछ सीखने का मौका मिला।' इसके बाद उन्होंने लिखा, 'इसमें सोशल मीडिया पर ट्रोल्स करने वाली फौज, कुछ एजेंडा पत्रकार और मेरे राजनीतिक विरोधी शामिल हैं। जिनके कटाक्ष, गलत प्रचार और गुस्से ने मुझे काफी कुछ सिखाया और मुझे एक मजबूत इंसान बनाया।'
 


राहुल गांधी देश के उन राजनीतिज्ञों में हैं जिन्हें अक्सर ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है। उनकी राजनीति और चुनावी भाषण या फिर किसी अवसर पर किया गया ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। इसमें सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह की प्रतिक्रिया होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें