फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Samadhi: भाजपा का राहुल पर निशाना, कहा- कांग्रेस नेता का अटल समाधि पहुंचना नाटक, विवादित ट्वीट पर भी घेरा

Mon, 26 Dec 2022 06:47 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता गौरव पांधी के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर ट्वीट पर विवाद हो गया है। भाजपा ने कांग्रेस से गौरव पांधी को हटाने और उनकी अभद्र टिप्पणी पर माफी की मांग की है। हालांकि कांग्रेस ने खुद को इस विवाद से अलग कर लिया है।
विज्ञापन
गौरव भाटिया, भाजपा प्रवक्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में समन्वयक गौरव पांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अंग्रेजों का पक्ष लिया था। उनके इस ट्वीट को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला और राहुल गांधी के पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के समाधि स्थल सदैव अटल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने को नाटक करार दिया। राहुल गांधी ने सोमवार सुबह दिल्ली में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए थे।

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि वाजपेयी ईमानदारी की प्रतिमूर्ति और शांति के दूत थे, जबकि राहुल गांधी भारत को बदनाम करने और नफरत फैलाने में शामिल हैं। भाटिया ने एक ट्वीट में कहा, अटल जी देश की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित थे। राहुल गांधी का 'सदैव अटल' पर जाना दिखावा है। उन्होंने आगे कहा, सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी उनके दिखाए मार्ग पर चल रहे हैं। भारत को बदनाम करना, टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करने के साथ राहुल गांधी सिर्फ नफरत फैला रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी अटल जी की समाधि पर जाने का 'नाटक' कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी सदैव अटल जाकर श्रद्धांजलि अपर्ति करते हैं, दूसरी तरफ उनकी पार्टी के नेता अटल जी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मांग की कि कांग्रेस को पांधी की टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। अगर विपक्षी पार्टी ऐसा नहीं करती है तो माना जाएगा कि राहुल गांधी कांग्रेस नेता गौरव पांधी के विचार का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का बयान
पांधी के ट्वीट पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि किसी के ट्वीट को लेकर बहुत कुछ आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि जब राहुल गांधी किसी चीज के लिए खड़े होते हैं तो वह पार्टी का स्टैंड होता है। उन्होंने कहा कि गौरव पांधी ने ट्वीट को हटा दिया है, लेकिन यह मुद्दा नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुद्दा यह है कि जब राहुल गांधी देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, चौधरी चरण सिंह और यहां तक कि अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर जाते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं, तो वास्तव में वह देश के निर्माण में सभी के योगदान का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें