फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के बयान पर राहुल की असहमति, सुप्रिया बोलीं- 2014 में मनमोहन के लिए भी यही बोला था

Wed, 13 Feb 2019 05:12 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में दिए मुलायम सिंह यादव के बयान को लेकर असहमति जताई है। राहुल ने मुलायम सिंह द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने की शुभकामनाओं पर कहा कि मैं उनसे असहमत हूं। लेकिन राजनीति में मुलायम सिंह यादव जी की बड़ी भूमिका है और मैं उनकी राय का सम्मान करता हूं। मुलायम सिंह के बयान पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा, मैंने सुना है कि आदरणीय मुलायम सिंह जी ने 2014 में मनमोहन सिंह जी के लिए भी यही बात कही थी।  बता दें कि आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। लोकसभा में मुलायम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनना चाहिए। मुलायम ने मोदी की जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन


संसद सत्र के आखिरी दिन बोलते हुए मुलायम ने कहा, "मैं चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें। मोदी ने कई जायज काम किये हैं कोई उनपर टिप्पणी नहीं कर सकता है।"

मुलायम सिंह यादव ने सदन में कहा कि मैं कामना करता हूं कि यहां जितने सदस्य हैं वे दोबारा जीत कर आएं। इसके साथ ही पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें दोबारा पीएम बनने के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मुलायम के बयान के बाद पीएम मोदी ने दोनों हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


ये बड़ी दिलचस्प तस्वीर थी। एक तरफ सपा और बसपा मिलकर उत्तर प्रदेश में भाजपा का चुनावी रथ रोकने की फिराक में हैं तो दूसरी तरफ मुलायम कह रहे हैं कि वो मोदी को एक बार फिर पीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें