फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून: आज सड़क पर उतरेंगे राहुल गांधी, विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक करेंगे मार्च

Thu, 24 Dec 2020 02:16 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार सुबह 10.45 बजे विजय चौक से लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। इस दौरान राहुल के नेतृत्व में अन्य कांग्रेसी सांसद भी इसमें भाग लेंगे। इसके बाद राहुल और अन्य वरिष्ठ नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे और उनके हस्तक्षेप के लिए दो करोड़ हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे। कांग्रेस सांसद के सुरेश ने इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना
वहीं, कांग्रेसी नेताओं के प्रदर्शन को लेकर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस नेता कमलनाथ जी, जो 15 महीनों में कभी किसान के खेतों में नहीं गए। वे ट्रैक्टर की सवारी करेंगे। राहुल गांधी, जिन्होंने 'सोफा-कम-ट्रैक्टर' चलाया था, उन्हें यह भी नहीं पता कि आलू जमीन के ऊपर उगता है या नीचे।



मिश्रा ने कहा, मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि इन कृषि कानूनों में 'काला' क्या है। यह 'टुकड़े-टुकड़े गिरोह' किसानों को भड़काने और गुमराह करने वाला है। अब तक, कोई भी 'काले कानूनों' की व्याख्या नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें