फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने कसा तंज तो राहुल ने इन 5 सवालों का मांगा जवाब

Tue, 07 Feb 2017 08:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
संसद में मंगलवार को प्रधानमंत्री के भाषण पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए पूछा,  प्रधानमंत्री उत्तराखंड में आई आपदा का मजाक उड़ाते हैं। आजादी के संघर्ष का अपमान करते हैं। लेकिन, उनके पास विपक्ष  के सवालों के जवाब नहीं है।
विज्ञापन



राहुल गांधी ने कहा, देश के आपके जवाबों का इंतजार कर रहा है। उन्होंने पांच सवाल भी ट्वीट किया:-

1. 8 नवंबर के बाद कितना कालाधन देश में आया मोदी जी?
2. नोटबंदी के बाद देश को कितना आर्थिक नुकसान हुआ और कितने लोगों की नौकरियां गईं?
3. नोटबंदी से कितने लोगों की मौत हुई। क्या उन्हें मुआवजा दिया गया?
4. नोटबंदी पर विशेषज्ञों, अर्थशास्त्रियों और आरबीआई से सलाह क्यों नहीं ली गई?
5. नोटबंदी से पहले कितने लोगों ने अपने खातों में 25 लाख रुपए से अधिक रकम जमा की?

  The Prime Minister mocks the tragedy of Uttarakhand & insults the freedom struggle but has no answers to the opposition's questions pic.twitter.com/82Vd5yLhDM — Office of RG (@OfficeOfRG) February 7, 2017


मोदी ने संदन में कसा था तंज


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में कहा, 'कल भूकंप आया था। इससे जिन-जिन क्षेत्रों में असुविधा हुई, उनके प्रति भावना व्यक्त करता हूं। लेकिन भूकंप आ ही गया। मैं सोच रहा था कि भूकंप आया कैसे। इसकी धमकी तो बहुत पहले सुनी थी। कुछ तो कारण होगा कि धरती मां इतनी रूठ गई होंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें