पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की कथित सीडी मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उनका बचाव किया है। गुजरात दौरे पर गए राहुल गांधी ने हार्दिक की कथित सीडी का जिक्र किए बगैर विरोधियों पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि हार्दिक को दबाने की कोशिश की जा रही है। हार्दिक आपकी आवाज हैं और आपकी आवाज को कोई मिटा नहीं सकता।
इस दौरान राहुल बोले- कि गुजरात के दो बेटों महात्मा गांधी और सरदार पटेल ने अंग्रेजों को भारत से खदेड़ दिया था।
उन्होंने ने गुजरात विधानसभा चुनाव दौरे के दौरान सोमवार को मेहसाणा में कई जनसभाओं को संबोधित किया। राहुल ने कुछ इलाकों में रोड शो के दौरान लोगों से मुलाकात की और आने वाले चुनाव में कांग्रेस को वोट देने की अपील की। राहुल गांधी ने मेहसाणा में सरदार पटेल की मूर्ति पर फूल-माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्घांजलि दी।
When Congress comes to power we will not tell you our 'mann ki baat', we will listen to your 'mann ki baat' & run the govt accordingly: Rahul Gandhi in Mehsana's Visnagar #GujaratElections2017 pic.twitter.com/2HBfuu553S
— ANI (@ANI) November 13, 2017
और जब राहुल से मिलने को बेताब हुए लोगः वीडियो
#WATCH Rahul Gandhi campaigning in Mehsana #Gujaratelections2017 pic.twitter.com/S3hoKDIHwF
— ANI (@ANI) November 13, 2017