फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: इंसाफ दिलाने से अधिक अपराध को..'; कांग्रेस MP बोले- न्याय अधिकार है, नागरिक मर्जी के मोहताज नहीं

Wed, 21 Aug 2024 07:35 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बेटियों के लिए न्याय की मांग करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक समाज के तौर पर विचार करने की जरूरत है कि हम किस दिशा में जा रहे हैं। बकौल राहुल, पीड़ितों को इंसाफ दिलाने से अधिक प्रयास अपराध छिपाने का होता है। ऐसी प्रवृत्ति हतोत्साहित करने वाली है।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपराध पीड़ित बेटियों को इंसाफ दिलाने के मामले में सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र से सामने आए मामलों का जिक्र करते हुए सवाल किया कि क्या अब प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए भी आंदोलन करने पड़ेंगे। राहुल ने कहा कि पुलिस के पास पीड़ित पक्ष की शिकायत और एफआईआर दर्ज न होना हतोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि न्याय दिलाने से अधिक प्रयास अपराध छिपाने के लिए किया जाता है। बकौल राहुल गांधी, न्याय हर नागरिक का अधिकार है, इसे 'पुलिस-प्रशासन की मर्जी का मोहताज' नहीं बनाया जा सकता।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें