फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार गिरफ्तारी मामला: राहुल गांधी का योगी आदित्यनाथ और भाजपा पर तंज

Tue, 11 Jun 2019 05:34 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रशांत कनौजिया समेत दो अन्य पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारों को रिहा किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने अपने बारे में फैलाये जाने वाले 'दुष्प्रचार' का हवाला देते हुए ट्वीट किया, "अगर मेरे खिलाफ आरएसएस-भाजपा प्रायोजित विषैले दुष्प्रचार चलाने और गलत रिपोर्ट देने के लिए पत्रकारों को जेल में डाला जाए तो ज्यादातर अखबारों और समाचार चैनलों को बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।' 

गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मूर्खतापूर्ण ढंग से व्यवहार कर रहे हैं। गिरफ्तार किए गए पत्रकारों को रिहा करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी को गैरकानूनी और असंवैधानिक बताते हुए उनकी पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल किया था, जिसपर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने  गिरफ्तार किए गए पत्रकार प्रशांत कनौजिया को मंगलवार को जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि अवकाशकालीन पीठ ने कनौजिया को जमानत देते हुए कहा कि आजादी का अधिकार एक मौलिक अधिकार है और इससे समझौता नहीं किया जा सकता।  पीठ ने कहा कि जमानत देने का यह मतलब नहीं है कि वह सोशल मीडिया पर डाले गए पत्रकार के ट्वीट्स या पोस्ट्स को सही ठहरा रही है।












 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें