फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी के सामने बोलो, चौकीदार...वो बोलेगा चोर है: राहुल गांधी का दावा

Thu, 14 Feb 2019 01:28 AM IST
Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
'राफेल' का मुद्दा तो अब घुस चुका है। देश का बच्चा-बच्चा इससे वाकिफ है कि यह एक घोटाला है। चलो आप एक काम करो। किसी के भी सामने जाकर यह बोल दो, चौकीदार...इसके बाद सामने वाला खुद बोल देगा...चोर है। यह आपको बोलने की जरुरत नहीं है। सब जान गए हैं कि राफेल एक घोटाला है और नरेंद्र मोदी ने कथित तौर पर अपने दोस्त अनिल अंबानी को यह डील देकर उन्हें 30 हजार करोड़ रुपये का फायदा पहुंचा दिया है। यह कहना है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का। उनसे सवाल किया गया था कि राफेल मामले पर विपक्षी पार्टियां आपका साथ नहीं दे रही हैं। जनता के बीच यह मुद्दा अधिक नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को 24 अकबर रोड पर हुई प्रेसवार्ता की सूचना राहुल गांधी ने करीब सात घंटे पहले खुद ही दे दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि वे राफेल पर सरकार के झूठ को लेकर वे साढ़े तीन बजे पीसी करेंगे। राहुल गांधी करीब तीस मिनट देरी से पहुंचे, लेकिन उन्होंने खुल कर संवाददाताओं के सवालों के जवाब दिए।

जब उनसे पूछा गया कि आप रोज़ाना राफेल पर कुछ न कुछ जारी करते रहते हैं। सरकार कहती है कि हमने सुप्रीम कोर्ट को सब कुछ बता दिया है। अब सीएजी रिपोर्ट में भी साफ-साफ लिखा है कि राफेल में कहीं कोई गड़बड़ नहीं हुई है। आपके सहयोगी दल भी राफेल के मुददे पर साथ नहीं दे रहे हैं। जनता में भी इसका असर कुछ नहीं दिख रहा। यह सवाल सुनकर एक बार राहुल चौंक गए।दूसरे ही पल उन्होंने कहा, ऐसा बिल्कुल नहीं है।राफेल घोटाला अब जन मानस के दिमाग में घुस चुका है।
विज्ञापन


'राफेल' धुलाई नहीं कर रहा, बल्कि वॉशिंग मशीन बन गया है...

राहुल बोले, राफेल मामला तो अब सरकार की खूब धुलाई कर रहा है। यह कह कर राहुल एक बार रुके और फिर लंबी सांस लेकर बोले, राफेल अब वॉशिंग मशीन बन गया है। हर घर में इसकी चर्चा है। लोकसभा चुनाव में हम इस मुद्दे पर खेलेंगे। पिछले साल तीन राज्यों का चुनाव हुआ था। उसमें कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है।बतौर राहुल, मैं आपको कहता हूं। आप सर्वे करा लो। विधानसभा चुनाव में राफेल एक बहुत बड़ा मुद्दा रहा है। लोकसभा चुनाव में आप इसका असर देखेंगे।
 
विज्ञापन

मुलायम सिंह तो एक अच्छे चुनाव लड़ने वाले नेता रहे हैं...मैं इतना ही कह सकता हूं....

लोकसभा में विदाई भाषण के दौरान समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने पीएम मोदी की तारीफ कर दी। वे बोले,'उम्मीद करता हूं, सभी माननीय सदस्य जीतकर दोबारा आएं।प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) जी सबको साथ लेकर चले हैं, और आप दोबारा प्रधानमंत्री बनें, यही हमारी कामना है। मुलायम सिंह के इस बयान पर सदन में मौजूद यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी मुस्कुराती नजर आई थी।

राहुल गांधी से जब ये बात कह कर सवाल पूछा गया तो वे थोड़ा हैरान भी हुए।एक दम कुछ नहीं बोले। थोड़ा हंसे और फिर बोले।बड़ा स्टीक बोला, मैं उनके बयान से असहमत हूँ। मुलायम सिंह जी का कांग्रेस के साथ राजनीतिक विरोध रहा है, लेकिन मैं उनका सम्मान करता हूँ।मुलायम सिंह तो एक अच्छे चुनाव लड़ने वाले नेता रहे हैं।मैं इतना ही कहूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें