फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख मारने की आदत छोड़ महिला और संसद का सम्मान करना सीखें राहुल: स्मृति ईरानी

Sun, 06 Jan 2019 06:00 PM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
smriti irani
विज्ञापन

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को बातों-बातों में आंख मारने की आदत से बाज आने की सलाह दे डाली और कहा कि राहुल गांधी महिला और संसद का सम्मान करना सीखें। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को न संसद की गरिमा का ख्याल है और न ही महिलाओं की इज्जत का। राहुल से संस्कार की उम्मीद तो नहीं है, लेकिन एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते वह संसद की गरिमा बनाए रखें। 
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने कहा कि जब राफेल डील पर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण सदन में जवाब दे रही थीं, तो राहुल गांधी आंख मार रहे थे। उन्होंने कहा कि राफेल पर रक्षामंत्री जब संसद में जवाब दे रही थीं, तो राहुल सो रहे थे। प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी के आरोपों के जवाब में उन्होंने राहुल को ही नाकाबिल बता डाला। 
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद के घर हमला और लोगों की गिरफ्तारी की निंदा की

केंद्रीय कपड़ा मंत्री ईरानी ने राज्यसभा सांसद वी मुरलीधरन के घर पर हमले की घटना की निंदा की। उन्होंने मीडिया पर भी आरोप लगाया कि नेशनल मीडिया एक राज्यसभा सांसद के घर हमले की खबर नहीं दिखा रही है।

सबरीमाला मंदिर में प्रवेश के बाद केरल में 3,170 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिये जाने की घटना की भी उन्होंने निंदा की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें