फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

132 साल पुरानी कांग्रेस के 60वें अध्यक्ष बने राहुल गांधी

Tue, 12 Dec 2017 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के 132 साल के इतिहास में राहुल गांधी 60वें अध्यक्ष होंगे। सोमवार को उन्हें निर्विरोध इस पद के लिए चुन लिया गया क्योंकि किसी ने उनके खिलाफ पर्चा ही नहीं भरा था। वे गांधी-नेहरू परिवार से छठे और आजादी के बाद से पार्टी के 17वें पार्टी प्रमुख होंगे। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष एम रामचंद्रन ने इसकी घोषणा की। इसके साथ ही कांग्रेस में राहुल युग की औपचारिक शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन

 
कांग्रेस मुख्यालय में 16 दिसंबर को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में राहुल को चुनाव जीतने का प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा। इस अवसर पर सोनिया गांधी भी उपस्थित रहेंगी, जो पिछले 19 साल से पार्टी प्रमुख का पद संभाल रही थी। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। रामचंद्रन ने बताया कि पूरे देश से अध्यक्ष पद के लिए दाखिल 89 प्रस्तावों में सभी राहुल के समर्थन में थे। कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव पूरे हो गए हैं। आने वाले समय में राहुल अपने हिसाब से कार्यकारिणी और अन्य समितियों का गठन करेंगे। छह राज्यों गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा को संगठन चुनाव से अलग रखा गया था। 

पढ़ें- राहुल को मिली कांग्रेस की कमान, देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

दस साल पहले बने थे पार्टी महासचिव

मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी
राहुल ने 2004 में लोकसभा का चुनाव जीतकर राजनीति में औपचारिक कदम रखा था। इसके तीन साल बाद 2007 में उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया और 2013 से वह पार्टी उपाध्यक्ष पद को सुशोभित कर रहे थे।

सामने है चुनौतियों का पहाड़

राहुल के लिए अध्यक्ष बनना जितना आसान रहा, उनकी आगे की राह उतनी की कठिन होने जा रही है। ऊपर से लेकर ब्लॉक स्तर तक बुरी तरह चरमरा चुके संगठन को फिर से खड़ा करना, नए-पुराने नेताओं को साथ लेकर चलना और विपक्ष के साथ गठबंधन कायम करना उनकी मुख्य चुनौतियां होंगी।

मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर राहुल गांधी को बधाई देते हुए कहा है कि वे उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं। राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद मोदी ने ट्विटर पर यह बयान पोस्ट किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें