फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का केंद्र पर हमला, कहा- हर गलत दौड़ में आगे है देश, संकट के समय शुतुरमुर्ग बनी मोदी सरकार

Mon, 07 Sep 2020 11:59 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Twitter @RahulGandhi
विज्ञापन

कोरोना वायरस संकट और गिर रही जीडीपी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने में लगे हुए हैं। सोमवार को एक बार फिर कोरोना और जीडीपी को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मौजूदा समय में देश हर गलत दौड़ में आगे है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, 'मोदी सरकार देश को संकट में पहुंचाकर समाधान ढूंढने के बजाय शुतुरमुर्ग बन जाती है। हर गलत दौड़ में देश आगे है- कोरोना संक्रमण के आंकड़े हो या जीडीपी में गिरावट।'


गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 90,802 मामले सामने आने के बाद सोमवार को इस बीमारी के कुल मरीजों की संख्या 42,04,613 हो गई। जबकि पिछले 24 घंटों में 1,016 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 71,642 हो गई है।
विज्ञापन


इससे पहले, कांग्रेस नेता राहुल ने रविवार को कहा कि वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) कोई कर प्रणाली नहीं, बल्कि भारत के गरीबों, छोटे और मझोले व्यापारों पर हमला है। उन्होंने सभी से इसके खिलाफ खड़े होने की अपील की। राहुल गांधी ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स करार दिया। 

राहुल गांधी ने कहा कि यह भारत की असंगठित अर्थव्यवस्था पर दूसरा बड़ा हमला है और यह पूरी तरह से विफल रहा है। उन्होंने पहले कहा था कि नोटबंदी अर्थव्यवस्था के अनौपचारिक क्षेत्र पर पहला हमला थी।

अर्थव्यवस्था पर अपनी वीडियो श्रृंखला के क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार ने ऐसे बड़े उद्योगपतियों को ध्यान में रखते हुए कर की चार अलग-अलग श्रेणियां बनाईं जिनके पास जीएसटी के तले कर में बदलाव करने के लिए आवश्यक साधन और संपर्क हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें