फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल पर जवाब के बजाए जेटली ने दी मुझे गाली, पीएम डरकर भागे: राहुल गांधी

Fri, 04 Jan 2019 01:22 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul Gandhi
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज फिर मीडिया से बातचीत की और राफेल के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी को घेरा। उन्होंने कहा कि अगर 2019 में हमारी सरकार आई तो राफेल मामले की क्रिमिनल जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एयरफोर्स ने 126 राफेल विमान की मांग की थी, लेकिन सिर्फ 36 विमान ही खरीदे गए, आखिर ऐसा क्यों किया गया कि 30000 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट अनिल अंबानी की कंपनी को दे दिया गया। 
विज्ञापन


                 

राहुल ने कहा कि वित्त मंत्रीअरुण जेटली ने लंबा भाषण दिया, मुझे गाली दी लेकिन जवाब नहीं दिया। उन्हें राफेल पर मेरे सवालों के जवाब देने चाहिए। इस दौरान राहुल गांधी राम मंदिर पर किए सवाल को टाल गए। उन्होंने कहा कि मामला अभी कोर्ट में है। राम मंदिर हमारा चुनावी मुद्दा नहीं रहा है।
विज्ञापन


हम प्रधानमंत्री से फिर से सवाल पूछ रहे हैं-
  • हवाई जहाज के दाम को 526 करोड़ से 1600 करोड़ किसने किया?
  • एयरफोर्स को 126 हवाई जहाज चाहिए थे, लेकिन सिर्फ 36 हवाई जहाज ही लिए गए। 
  • क्या नई डील में एयरफोर्स से सलाह ली गई थी?
  • अनिल अंबानी को कॉन्ट्रैक्ट किसने दिलवाया, फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद ने कहा था कि ये कॉन्ट्रैक्ट पीएम मोदी ने ही अनिल अंबानी को दिलवाया है। 

फेसबुक पोस्ट में भी किया हमला

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में नया निवेश पिछले 14 वर्षों के सबसे निचले स्तर पर चले जाने को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के नुकसान की दोनों को परवाह नहीं है।
विज्ञापन


गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि चौकीदार और उसके बड़बोले यार दोनों से उनका काम नहीं हो पाता है। एक व्यवस्था संभाल नहीं पाता है। दूसरा अर्थव्यवस्था समझ नहीं पाता है।

उन्होंने कहा कि एक सवालों से डर कर भाग जाता है। दूसरा आकर आम को इमली बताता है। देश का नुकसान होता जाता है। पर इसमें उनका क्या जाता है?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें