फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंज: सामाजिक सौहार्द बिगड़ने पर राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, बोले- संविधान के अनुच्छेद 15 व 25 भी बेच दिए

Mon, 30 Aug 2021 12:25 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाओं पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मौलिक अधिकारों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से इंसानी क्रूरता के मामले सामने आ रहे हैं। मध्यप्रदेश , राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक समेत कई राज्यों में धर्म के नाम पर अधर्म वाला काम किया जा रहा है। सामाजिक तानाबाना और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए मुट्ठी भर लोग मानवता को शर्मसार करने पर आतुर हैं। मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनों से ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, इंदौर, देवास, नीमच, रीवा समेत कई अन्य जगहों पर अल्पसंख्यकों को कुछ लोगों ने निशाना बनाया है। इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाओं पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मौलिक अधिकारों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।  राहुल गांधी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 15 व 25 भी बेच दिए? 

विज्ञापन


#Article15
#Article25
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें