फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवाल: राहुल गांधी का केंद्र पर तंज, पूछा- भारत सरकार का कुशल मंत्रालय कौन सा है? फिर खुद ही दिया जवाब

Sun, 13 Jun 2021 12:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना महामारी, महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार कांग्रेस के निशाने पर है। राहुल गांधी समेत अन्य नेता सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। राहुल गांधी ने तंज अंदाज में ट्वीट कर सरकार को घेरा है। 
विज्ञापन
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संकट के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सत्तापक्ष पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। महंगाई, बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल लगातार सरकार पर हमला बोलते रहते हैं।  इसी कड़ी में रविवार को राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भारत सरकार का सबसे कुशल मंत्रालय कौन सा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर सवाल उठाया है और जवाब भी खुद ही दिया। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट कर पूछा, 'भारत सरकार का सबसे कुशल मंत्रालय कौन सा है?' उसके बाद उन्होंने आगे लिखा, 'झूठ और फालतु नारे लगाने वाला गुप्त मंत्रालय। एक दिन पहले उन्होंने महामारी, महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा था। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा था, "महामारी, महंगाई, बेरोजगारी जो सब देखकर भी बैठा है मौन, जन-जन देश का जानता है"
 

जिनके पास इंटरनेट नहीं उन्हें भी जीने का अधिकार- राहुल गांधी
इससे पहले राहुल गांधी ने बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जाने वाले नागरिकों को टीका नहीं लगाए जाने को लेकर सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को टीका लगाया जाना चाहिए। भले ही उनके पास इंटरनेट नहीं है, उन्हें भी जीने का अधिकार है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "वैक्सीन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण ही काफी नहीं है। टीकाकरण केंद्र पर जाने वाले उन व्यक्ति को भी लाभ मिलना चाहिए जिनका ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हुआ है, जिनके पास इंटरनेट नहीं है, उन्हें भी जीने का अधिकार है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें