कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक कथित वीडियो शेयर कर नरेंद्र मोदी सरकार पर कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि इस सरकार ने 'लोगों के सपनों और उनके भरोसे को अपने लोभ का शिकार बनाया है।'
गांधी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर कहा, 'सही फरमाया, जनता भी यही सोचती है कि सरकार ने लोगों के सपनों और उनके भरोसे को अपने लोभ का शिकार बनाया है।'
उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें गडकरी कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे हैं, 'हमें विश्वास नहीं था कि हम सत्ता में आएंगे। फिर हमारे लोगों ने कहा कि बड़े-बड़े वादे करो। अब समस्या यह है कि लोगों ने हमें सत्ता दे दी।'
यह वीडियो मराठी भाषा में है और इसमें गडकरी अभिनेता नाना पाटेकर से बातचीत करते देखे जा सकते हैं।