फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, कहा- 'चौकीदार' न केवल चोर है बल्कि कायर भी है

Tue, 09 Apr 2019 07:43 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैलाकांडी
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम के हैलाकांडी में मंगलवार को कहा कि ‘चौकीदार’ न केवल ‘चोर’ है बल्कि ‘कायर’ भी है। गांधी ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि वह विपक्षी दल के प्रमुख के साथ सीधी चर्चा से बचते हैं।

विज्ञापन


गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और उनकी योजनाओं से पिछले पांच सालों में केवल अनिल अंबानी, मेहुल चोकसी और नीरव मोदी जैसे धनी व्यवसायी ही लाभान्वित हुए हैं। आम जनता को उनकी योजनाओं से कोई लाभ नहीं पहुंचा है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां एक रैली में कहा, ‘चौकीदार न केवल चोर है बल्कि कायर भी है। मैंने चौकीदार से कहा कि भ्रष्टाचार पर वह मुझसे बहस करें। उनमें शक्ति नहीं है और वह भाग गए।’ 
विज्ञापन


भारी बारिश के कारण सिल्चर से हेलिकॉप्टर के बजाए सड़क मार्ग से रैली स्थल पर दो घंटे विलंब से पहुंचे गांधी ने कहा कि मीडिया में खबरें आईं कि मोदी ने गरीब लोगों के बजाए अनिल अंबानी, मेहुल चोकसी और नीरव मोदी जैसे अमीर लोगों को धन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें