फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में भीड़ की दरिंदगी पर राहुल ने PM को घसीटा, बोले- अराजक सरकार चला रही BJP

Mon, 22 May 2017 03:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के जमशेदपुर में भीड़ की दरिंदगी के मामले को लेकर राहुल गांधी ने भाजपा समेत पीएम मोदी को कटघरे में खड़ा किया है। राहुल गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार की फोटो के साथ बीजेपी सरकार की कानून व्यवस्था पर अराजकता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ऑफिस ऑफ आरजी की तरफ से किए गए इस ट्वीट में कहा गया है कि यूपी से हरियाणा और अब झारखंड में बीजेपी अराजक सरकार चला रही है। राहुल गांधी ने कहा कि इन राज्यों में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है और माहौल अराजक हो गया है। ऐसे में क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका जवाब देंगे? राहुल ने जिस युवक की फोटो ट्वीट की है वह युवक खून से लथपथ है लोगों को अपनी बेगुनाही का सबूत दे रहा, जिसे बाद में गुस्साई भीड़ ने मार दिया। शोभापुर के रहने वाला नईम उन युवकों में शामिल था जिनकी भीड़ ने पिटाई के बाद हत्या कर दी।

आपको बता दें कि झारखंड के कोल्हान प्रमंडल में गुरुवार को बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच दो जगहों पर उग्र भीड़ ने छह लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों को शक था कि मारे गए लोग बच्चा चोर गिरोह के सदस्य हैं। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और एडीजी (ऑपरेशंस) आर के मल्लिक ने बताया, "गुरुवार सुबह सरायकेला-खरसांवा जिले के राजनगर इलाके में उग्र ग्रामीणों ने तीन लोगों को मार डाला। वहीं देर शाम जमशेदपुर के बागबेड़ा में भी भीड़ ने तीन लोगों की हत्या कर दी। यह सब बच्चा चोर गिरोह की सक्रियता की अफवाह के कारण हुआ।"
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें