फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी का अपमान कर रहे पीएम मोदी : राहुल गांधी

Wed, 21 Mar 2018 04:28 AM IST
एजेंसी, पदुबिदरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को चुनावी राज्य कर्नाटक का तीसरा दौरा शुरू किया। राहुल गांधी ने भाजपा पर हिंसा फैलाने, पैसे के बल पर सरकार बनाने और सत्ता के लिए देश को बांटने का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की प्रगति के लिए श्रेय लेकर आम आदमी का ‘अपमान’ कर रहे हैं। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने तटीय जिले उडुपी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘वे लोग सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं, मोदी जी आएंगे और बार-बार झूठ बोलेंगे।’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘आप लोगों ने देखा, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल में पैसे के बल पर सरकार बनाई।’ राहुल ने प्रधानमंत्री पर किसानों को नजरअंदाज करते हुए बड़े व्यापारियों का ऋण माफ करके उन्हें मदद पहुंचाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने पदुबिदरी में पार्टी की एक जनसभा में कहा, ‘नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं कहते हैं कि बीते 70 साल में कुछ नहीं हुआ। वह आपके माता पिता, गरीब किसानों, श्रमिकों, भारत के छोटे व्यापारियों का अपमान कर रहे हैं।’ 

राहुल ने कहा, ‘अगर यह देश आज विश्व के अन्य देशों के बराबर खड़ा है तो यह दो साल में नहीं हुआ। यह कई वर्षों में आम जनता के खून पसीने से हुआ है। मोदी को आम जनता का अपमान बंद करना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि कोई अकेला व्यक्ति देश को आगे नहीं ले जा सकता।
विज्ञापन

बीजेपी ने ढाई लाख करोड़ रुपए 15 बड़े बिजेसमैन को दे दिए

राहुल ने कहा कि भाजपा ने 2014 में जनता से वादा किया था कि वह देश के प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 लाख रुपए डलवाएंगे लेकिन आज तक किसी के खाते में 10 रुपए तक नहीं आए हैं। 

राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीन सवाल भी पूछे। उन्होंने कहा कि पहला वादा 15 लाख रुपए का था दूसरा वादा उन्होंने देश के युवाओं से किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, जबकि वह साल में एक लाख रोजगार भी नहीं दे पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि तीसरा वादा उन्होंने किसानों से किया था कि वह किसानों की फसल का सही दाम दिलवाएंगे लेकिन आज वह इस सवाल पर एक भी शब्द नहीं बोलते हैं।

राहुल ने कहा कि हमारी सरकार ने देश के गांव-गांव में बैंक खुलवाए हैं जबकि अब कुछ चुनिंदा लोग मौज कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि पिछले सालों में भाजपा ने ढाई लाख करोड़ रुपए 15 बड़े बिजेसमैन को दे दिए। 

जबकि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने 8 हजार करोड़ रुपए किसानों का कर्ज माफ किया है। तीन लाख रुपए बिना ब्याज के किसानों को लोन दिया है। परिवार के हर व्यक्ति को 7 किलो चावल मुफ्त में दे रहे हैं। इससे सीधे एक करोड़ परिवारों को फायदा पहुंचा है। जो हमने कहा था वो करके दिखाया है। 
विज्ञापन

भाजपा लोगों को बांट रही है

राहुल गांधी ने भाजपा पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया और भाजपा पर निशाना साधने के लिए समाज सुधारकों की बात की।

उन्होंने कहा, ‘भाजपा के लोग धर्म की बात करते हैं, लेकिन वे जहां भी जाते हैं, वे एक को दूसरे के खिलाफ खड़ा करके लोगों को बांटते हैं।

एक तरफ वे बासवन्ना और नारायण गुरू (समाज सुधारक) की प्रशंसा करते हैं, वहीं हर दूसरे दिन वे ऐसी चीजों में लिप्त होते हैं जिनके खिलाफ इन दोनों लोगों में एक दूसरे के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें