फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने फिर बोला पीएम मोदी पर हमला, कहा- घरेलू बजट के टुकड़े-टुकड़े कर दिए

Tue, 14 Jan 2020 09:37 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सांख्यिकी कार्यालय ने सोमवार को महंगाई दर के आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में महंगाई दर बढ़कर 7.35 फीसदी पहुंच गई थी। यह साढ़े पांच साल में सबसे ज्यादा है। इसे लेकर राहुल गांधी ने फिर पीएम मोदी पर हमला बोला है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में महंगाई बढ़ने को लेकर मंगलवार को मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों के घरेलू बजट के टुकड़े-टुकड़े कर दिए हैं। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘कमरतोड़ महंगाई, जानलेवा बेरोजगारी और गिरती जीडीपी ने आर्थिक आपातकाल की स्थिति बना दी है। सब्जी, दाल, खाने का तेल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थों की महंगाई ने गरीब के मुंह का निवाला छीन लिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी जी ने देशवासियों के घरेलू बजट के टुकड़े-टुकड़े कर दिये हैं। गौरतलब है कि खुदरा मुद्रास्फीति की दर दिसंबर, 2019 में जोरदार तेजी के साथ 7.35 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई है। यह भारतीय रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से कहीं अधिक है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी की वजह से खुदरा मुद्रास्फीति में उछाल आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें